मध्यप्रदेश में सीजन में पहली बार रात का पारा अधिकांश इलाकों में 10 डिग्री से नीचे आ गया है। यह स्थिति 3 से 4 दिन तक रहेगी। वर्तमान में कुछ इलाकों में रात का तापमान 6 से 9 के बीच आ गया है। बीती रात पचमढ़ी में सबसे सर्द रही। यहां रात का पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में पारा इतना कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रात के बाद दिन का पारा भी नीचे आएगा। अब अधिकांश इलाकों में यह 26 डिग्री के नीचे आ गया है। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने के बाद फिजा में बदलाव होगा। हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए एक हफ्ते इंतजार करना होगा।