दुनिया की सबसे छोटी हाथ से लिखी हुई हनुमान चालीसा लखनऊ में है। पिछले 12 साल से इसकी देखभाल एक रिटायर्ड सिविल इंजीनियर अशोक कुमार कर रहे हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए सोने के कलश और चांदी के बॉक्स में रखा जाता है।
दरअसल, अशोक ने अपने घर में ही ‘द लिटिल म्यूजियम’ बनाया है। जिसमें उन्होंने विश्व की तमाम दुर्लभ चीजों को संजो कर रखा है। हमने उनके म्यूजियम पहुंचकर इस अनोखी 1 सेंटीमीटर की हनुमान चालीसा को करीब से देखा।