हरियाणा सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लिया:सरकार अल्पमत में

हरियाणा सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लिया:सरकार अल्पमत में

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है। 3 निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार (7 मई) को राज्य की सैनी सरकार से समर्थन वापस ले लिया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया।

निर्दलीय विधायकों में पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल हैं। मार्च में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद पार्टी ने इन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला ने रानियां सीट से इस्तीफा दिया है। जिससे ये दोनों सीट खाली हैं।

इनके पाला बदलने से सरकार अल्पमत में, लेकिन संकट नहीं
अगर अभी की स्थिति में देखा जाए तो सरकार अल्पमत में आ गई है, क्योंकि 88 में से भाजपा के पास 43 विधायकों का समर्थन बचा है। बहुमत के लिए 45 विधायक चाहिए। वहीं अब विपक्ष में 45 विधायक हो गए हैं।

इसके बावजूद सैनी सरकार को खतरा नहीं है। नायब सैनी ने इसी साल 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अगले दिन 13 मार्च को फ्लोर टेस्ट पास किया था। दो फ्लोर टेस्ट के बीच 6 महीने का गैप होना जरूरी है। ऐसे में विपक्ष 13 सितंबर 2024 तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकता है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में हरियाणा में चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website