डिलवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का, विराट कर रहे हैं बेटी वामिका की केयर

डिलवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का, विराट कर रहे हैं बेटी वामिका की केयर

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा डिलीवरी के बाद काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में अनुष्का को शूट के दौरान स्पॉट हुई हैं। अनुष्का शर्मा ने डिलवरी के 2 महीने बाद शूटिंग शुरु की है। इस साल जनवीर में उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इसके बाद से वह मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन अब वह काम पर लौट आई हैं। कहा जा रहा था कि वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए मई से शूट करेंगी, लेकिन वह अचानक से एक विज्ञापन के लिए शूटिंग के लिए पहुंच गई।

शूट सेट पर पहुंची अनुष्का काफी खुश और एक्साइटिड लग रही हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का व्हाइट टाॅप और जींस में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी मिसेज कोहली के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। सेट से आई अनुष्का की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने डिलीवरी के दो महीने बाद उनके सुपरफिट होने की तारीफ की वहीं कुछ बेटी को छोड़ पर काम पर लौटने पर क्रिटिसाइज कर रहे हैं।

घर पर विराट कर रहे हैं बेटी वामिका की केयर
​अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद मुंबई लौट आएं हैं। ऐसे में लगता है कि अनुष्का अपनी लाडली वामिका को पिता के पास छोड़ शूटिंग पर आईं है।

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। मूवी में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। अपकमिंग प्रौजैक्ट की बात करें तो खबरें हैं कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जा सकता है।

English Website