सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों के यात्रियों पर लगाया बैन

सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों के यात्रियों पर लगाया बैन

दुबईः सऊदी अरब ने गुरुवार को एक बयान जारी कर भारत सहित 20 देशों के लोगों के प्रवेश  पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। रियाद में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में  बताया, ‘सऊदी अरब ने 2 फरवरी 2021 को अपने परिपत्र को जारी किया, जिसमें भारत के अलावा, निम्नलिखित 19 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए किंगडम में अस्थायी रूप से प्रवेश को निलंबित कर दिया गया।’

कोरोना महामारी  के चलते जिन देशों के लोगों पर बैन लगाया गया है, उनमें भारत, अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विटज़रलैंड, फ्रांस, लेबनान, मिस्र और जापान हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, सऊदी अरब में अब तक 371,356 COVID-19 मामले और 6,415 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

बता दें कि सऊदी अरब की स्‍टेट न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक सऊदी अरब ने 21 दिसंबर 2020 को विदेश से आने और जाने वाली विमान सेवाओं को रोक दिया था। 28 दिसंबर को इसको फिर बढ़ा दिया गया था। ये सब कुछ कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के कई देशों में पाए जाने के बाद किया गया था। इसके बाद 4 जनवरी को अपनी सीमा खोली थी। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में देश ने इस बार 20 देशों से आने वाले लोगों पर बैन लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website