मध्य जापान में भूस्खलन में 20 लोग हुए लापता

मध्य जापान में भूस्खलन में 20 लोग हुए लापता

टोक्यो, | स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मध्य जापान में टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में मूसलाधार बारिश के कारण हुई एक बड़ी भूस्खलन में शनिवार को लगभग 20 लोग लापता हो गए और कम से कम 10 घर नष्ट हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को शिजुओका प्रान्त के अटामी शहर में लगातार बारिश होने के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे भूस्खलन हुआ।

दमकलकर्मी पीड़ितों के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में तलाशी एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

शिजुओका प्रीफेक्च ुरल सरकार ने आपदा राहत में आत्मरक्षा बलों से मदद मांगी।

जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा ने आपदा मंत्री यासुफुमी तानाहाशी के साथ भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य आपदाओं पर बातचीत की।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने अधिकतम अलर्ट का आग्रह किया और लोगों से भूस्खलन, बाढ़ और उफनती नदियों से सतर्क रहने का आह्वान किया।

मूसलाधार बारिश ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी बाधित कर दिया। ऑपरेटर सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को टोक्यो और शिन-ओसाका के बीच के खंडों में अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website