वाशिंगटन: कोविड-19 से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में सुधार के बावजूद अमेरिका स्थिति बड़ी तकनीकी कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का क्रम जारी है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह घोषित छंटनी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह इस फैसले की जिम्मेदारी लेते हैं। टेक दिग्गज ने पिछले हफ्ते दुनिया भर में कंपनी से 12 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया।
माइक्रोसाफ्ट के मार्क जुकरबर्ग ने पिछले नवंबर में इसी प्रकार माफी मांगते हुए मेटा से 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की।
इस क्रम में इस सप्ताह टेक दिग्गज आईबीएम और स्पॉटिफ भी शामिल हो गए। क्रंचबेस न्यूज द्वारा टैली के अनुसार इस साल अब तक तकनीकी कर्मचारियों की संख्या 53 हजार तक कम हो गई है। 2022 में 1 लाख 40 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा था।