सूरज नगर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गेट निर्माण का काम रुकवाया

सूरज नगर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गेट निर्माण का काम रुकवाया

भोपाल। भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सूरज नगर में स्वागत द्वार के निर्माण को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं। यहां नगर निगम स्वागत द्वार का निर्माण करा रही है। इस पर स्थानीय लोगों की आपत्ति है, यहां तत्कालीन क्षेत्रीय पार्षद के नाम से गेट लगाए जाना था, लेकिन अब कांग्रेस विधायक के नाम से गेट बन रहा है। इस शिकायत के बाद रविवार को मौके पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौके पर पहुंच गई। गेट का निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह राजनीतिक रूप से दर्द है। ऐसे तो विकास कार्य ही नहीं होंगे।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ठेकेदार को काम करने से रोका। - Dainik Bhaskar

सांसद ने ठेकेदार को काम रोकने के लिए कहा, तो उसने वर्क ऑर्डर दिखाया। इस पर सांसद ने कहा, निगम कमिश्नर से बात हुई है। उन्हाेंने कहा कि काम रोक दिया है। झूठ मत बोलो। रोका है, तो रुक जाओ। अवहेलना मत करो। जब तक फिर से ऑर्डर नहीं होता। मुझे कांग्रेस नेताओं से कोई मतलब नहीं है। मुझे सिर्फ जनता की आपत्ति से मतलब है। इसे हटाओ और गड्‌ढों को बंद करो। फिर से ऑर्डर नहीं होने तक काम नहीं करना।

स्थानीय लोगों का कहना है, तत्कालीन भाजपा पार्षद की निधि से गेट स्वीकृत हुआ था। जिसे कांग्रेस की 15 महीने की सरकार आने पर कांग्रेस विधायक ने निरस्त करा दिया। अपनी निधि से गेट बना रहे हैं।

सूरज नगर मे स्वागत द्वार निर्माण स्थल पर पहुंचे निगम के अधिकारी।

मामले में पर कांग्रेस नेता मोनू सक्सेना ने कहा, काम नगर निगम के ऑर्डर से हो रहा है। इसमें तकनीकी दिक्कत भी नहीं है। विधायक के क्षेत्र में स्वागत द्वार लग रहा है। मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। इसमें कोई गलत काम होता है, तो भी समझ में आता। ऐसे तो विकास के काम ही नहीं हो सकेंगे। कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र में काम ही नहीं कर सकेंगे। हम भी ऐसे ही काम रोकना शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website