मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक डेली कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक डेली कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल

भोपाल, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ऐतिहासिक सह-शिक्षा संस्थान – ‘डेली कॉलेज’ को पहली महिला प्रिंसिपल – गुनमीत कौर बिंद्रा के रूप में मिली है। निवर्तमान नीरज सिंह बेधोटिया का कार्यकाल बोर्ड द्वारा नहीं बढ़ाए जाने के कारण शुक्रवार को की गई नियुक्ति की गई।

हालांकि, यह कदम एक विवाद के बाद आया, क्योंकि स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाबुआ और उनके बेटे जय सिंह झाबुआ को बोर्ड पैनल से हटा दिया गया था। उनके निष्कासन के बाद सथबीर सिंह भाटिया ने रजिस्ट्रार फर्म्स और सोसाइटी में शिकायत की कि नरेंद्र सिंह झाबुआ ने अपने बेटे जय सिंह झाबुआ को अवैध रूप से शासन बोर्ड में लाये।

इसके बाद, मामले की जांच के आदेश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप पिता-पुत्र की जोड़ी को बोर्ड से हटा दिया गया।नए बोर्ड का गठन किया गया और विक्रम सिंह पुअर को अध्यक्ष बनाया गया, भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि धीरज लुल्ला, हरपाल सिंह भाटिया, सुमित चंडोक और संजय पाहवा बोर्ड के सदस्य बने।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, (जो राज्य के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें उनके समर्थकों द्वारा ‘राजा साहब’ के रूप में संबोधित किया जाता है) ने आपत्ति जताते हुए कि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को निकाल दिया दिया गया और एक नया सेट अप किया गया।

दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘डेली कॉलेज’ 150 साल पुराना कॉलेज है, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, सीएम, कॉपोर्रेट दिग्गज, प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य अतिथि रहे हैं। यह भारत के टॉप 10 पब्लिक स्कूलों में से एक है।

सिंह ने भाजपा नीत राज्य सरकार और इंदौर प्रशासन पर ऐतिहासिक कॉलेज को ‘राजनीतिक अखाड़ा’ बनाने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “यह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रहा है। दुर्भाग्य से कुछ निहित स्वार्थों के कारण जीओएमपी और इंदौर प्रशासन खुले तौर पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और स्कूल के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसे रोकना चाहिए। भगवान के लिए डेली कॉलेज को राजनीतिक अखाड़ा ना बनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website