भिंड में सामूहिक सुसाइड; बेटी बेहोश हुई तो मरा समझकर छोड़ दिया

भिंड में सामूहिक सुसाइड; बेटी बेहोश हुई तो मरा समझकर छोड़ दिया

भिंड: भिंड जिले के गोहद में दूध कारोबारी दंपती ने पहले दो बच्चों का गला घोंटा, फिर दोनों ने फांसी लगा ली। गला घोंटने के दौरान बेटे की मौत गई। बेटी बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर दंपती फंदे पर झूल गए। सुबह लोगों की नजर जब घर के अंदर पड़ी तो आत्महत्या का पता चला। गांव वालों ने दरवाजा तोड़कर दंपती को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दंपती के घर के बाहर करीब 300 लोग इकट्ठा हो गए हैं। गोहद थाना प्रभारी राजेश सत्नाकर ने बताया कि गांव कटवा गुर्जर में दूध कारोबारी धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह गुर्जर(32), पत्नी अमरेश(30) ने बेटे प्रशांत(12) और बेटी मीनाक्षी(10) का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जिसमें मीनाक्षी बेहोश हो गई। सुबह कोई आहट नहीं होने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा। दंपती अंदर फंदे पर लटके थे। बेटा बेसुध पड़ा था। बेटी गंभीर हालत में सिसक रही थी। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद इलाज के लिए भेजा गया।

धर्मेंद्र दूध का व्यापार करता था। करीब पांच महीने पहले उसने व्यापार बंद कर दिया था। घर पर रहकर केवल खेती किसानी का कार्य किया कर रहा था। उसके पास करीब 20 बीघा पुस्तैनी जमीन है। वहीं मंदिर की करीब 70 बीघा जमीन पर भी खेती करता था।

धर्मेंद्र गुर्जर की साली प्रवेश ने भी करीब चार साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। प्रवेश की शादी धर्मेंद्र के चचेरे भाई रामेंद्र सिंह के साथ हुई थी। 4 अक्टूबर 2018 को प्रवेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। ग्राम भैसोरा जिला मुरैना में रहने वाले प्रवेश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। शव को धर्मेंद्र के घर के सामने जलाया था। उस समय आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही थी। प्रवेश की मौत के मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें धर्मेंद्र प्रमुख आरोपी था। यह मामला न्यायालय में है। इसको लेकर गृह क्लेश जारी था। धर्मेंद्र और पत्नी अमरेश आए दिन इसे लेकर विवाद होते रहता था। प्रवेश दो बहनें थी। दोनों एक ही परिवार में ब्याही थी। दोनों की मौत फांसी लगाने से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website