रक्षा बंधन: रिद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर के साथ शेयर की तस्वीरें, बोली- बेस्ट को राखी की शुभकामनाएं

रक्षा बंधन: रिद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर के साथ शेयर की तस्वीरें, बोली- बेस्ट को राखी की शुभकामनाएं

मुंबई. रक्षा बंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। रक्षा बंधन भाई बहन के प्यार का अटूट रिश्ता है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाई रणबीर कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कर रक्षा बंधन की बधाई दी है। 

रिद्धिमा ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिद्धिमा भाई रणबीर और मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही है। अन्य तस्वीरों में रिद्धिमा भाई रणबीर के साथ दिखाई दे रही है। दोनों भाई बहन में प्यार और जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- बेस्ट को राखी की शुभकामनाएं, तुमसे बहुत प्यार करती हूं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें रक्षाबंधन से पहले 12 अगस्त को रिद्धिमा ने भाई रणबीर के लिए प्री-राखी डिनर होस्ट किया था। भाई के लिए ये डिनर पार्टी रिद्धिमा ने अपने दिल्ली के घर में रखी थी। रिद्धिमा और रणबीर की डिनर पार्टी को उनकी मां नीतू कपूर ने वर्चुअली ज्वॉइन किया था।

Bollywood Tadka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website