पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में पंकज की बहन के पति का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। जीजा जी की मौत के बाद पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। वो इस बुरे वक्त में अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।
पंकज त्रिपाठी की बहन सबीता तिवारी और उनके पति राजेश तिवारी का 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे में स्थित जी.टी. रोड के निरसा चौक के करीब एक्सीडेंट हुआ था। कपल बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल की तरफ सफर कर रहा था। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई थी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है।