70 साल की महिला की चेहरा कुचलकर हत्या

70 साल की महिला की चेहरा कुचलकर हत्या

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बीती रात 70 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ SP सिटी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। SP सिटी के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना जगदीशपुरा अंतर्गत अवधपुरी क्षेत्र की इंद्रपुरी कालोनी निवासी प्रेमवती पत्नी स्व अमर सिंह का शव आज उनके कमरे के बाहर मिला। उनका चेहरा किसी भारी वस्तु से कूच कर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्वाड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। SP सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने खुद मौके पर जाकर जांच की है। उनका कहना है कि महिला के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान हैं। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

English Website