बाजार में चौतरफा बिकवाली, 52500 से नीचे सेंसेक्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेज गिरावट

बाजार में चौतरफा बिकवाली, 52500 से नीचे सेंसेक्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेज गिरावट

मुंबई। शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग एक पर्सेंट की गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स 52,500 के करीब है। एनएसई निफ्टी 15,750 से नीचे आ गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 315 पॉइंट जबकि निफ्टी में 100 अंक का उतार-चढ़ाव हुआ है।

निफ्टी मिड कैप में लगभग एक पर्सेंट की कमजोरी है। स्मॉल कैप इंडेक्स लाल और हरे निशान में झूल रहा है। सेक्टर इंडेक्स में निफ्टी बैंकिंग और फाइनेंशियल, दोनों में लगभग दो फीसदी की कमजोरी है। मेटल और ऑटो शेयरों में लगभग एक पर्सेंट की गिरावट है। रियल्टी इंडेक्स लगभग आधा पर्सेंट की मजबूती दिखा रहा है। बाजार पर दबाव HDFC बैंक, HDFC, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस में बिकवाली की वजह से बन रहा है। उसको NTPC, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC, L&T, BPCL, डिवीज लैब में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है।

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बेहद कमजोर शुरुआत दी। बीएसई सेंसेक्स 534 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,606 पर खुला। एनएसई निफ्टी ने भी 169 पॉइंट की कमजोर शुरुआत दी। कारोबार के दौरान निफ्टी ओपनिंग पॉइंट से 20 अंक नीचे 15,735 पर गया था। सेंसेक्स खुले स्तर से 100 पॉइंट का गोता मारकर 52,506 तक गया था।

शुक्रवार को ऊंचे स्तरों पर हुई बिकवाली से शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.79 पॉइंट की कमजोरी के साथ 53,140 और निफ्टी 0.80 पॉइंट गिरकर 15,923 पर रहा था। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 53,290.81 और निफ्टी 15,962.25 के फ्रेश रिकॉर्ड हाई पर गया था।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशिया के बाजारों में भारी गिरावट है। जापान के निक्केई में एक पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 0.30% कमजोर है। हांगकांग का हैंगसेंग दो पर्सेंट से ज्यादा टूटा है। कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग एक पर्सेंट की गिरावट है।

अमेरिका और यूरोप में गिरावट
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट आई। डाऊ जोंस 0.86% की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक 0.80% नुकसान के साथ बंद हुआ। S&P 500 में 0.75% की गिरावट आई। यूरोप में भी कमजोरी का रुझान रहा। ब्रिटेन के FTSE इंडेक्स में 0.06% की मामूली गिरावट रही। फ्रांस के CAC में 0.51% की गिरावट आई। जर्मनी के DAX में 0.57% की कमजोरी रही।

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 16 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 466.3 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल शुद्ध रूप से 666.07 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

1.40 PM वित्त राज्य मंत्री ने कहा, सेबी नियमों के अनुपालन को लेकर अडाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों की जांच कर रहा है। अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पावर, अडाणी ग्रीन में लगभग तीन पर्सेंट की गिरावट है। अडाणी टोटल गैस, अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में चार पर्सेंट से ज्यादा गिरावट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website