कोरोना: देश में 38,319 नए मरीज मिले, 38,521 ठीक हुए और 501 की मौत

कोरोना: देश में 38,319 नए मरीज मिले, 38,521 ठीक हुए और 501 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मरीज और ठीक होने वालों की संख्या लगभग स्थिर है। बीते 24 घंटे में 38,319 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 38,521 ठीक हुए और 501 ने जान गंवाई। राहत की बात है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। देश में अब 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

इंडिया सार्स कोविड-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के उपाध्यक्ष डॉ. एनके अरोरा ने बताया कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट की तुलना में 40 से 60 तेजी से फैलता है। ये वैरिएंट अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर सहित 80 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां रविवार को 13,956 लोग संक्रमित पाए गए। 13,613 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,350 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां रविवार को 9,000 लोग संक्रमित पाए गए। 8,950 लोग ठीक हुए और 180 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.27 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.03 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां रविवार को 25 लोग संक्रमित पाए गए। 69 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,721 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,260 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. दिल्ली
    ​​​​​​​दिल्ली में रविवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 80 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,027 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 592 मरीजों का इलाज चल रहा है।

​​​​​​5. राजस्थान
​​​​​​​यहां रविवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 49 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।

  1. गुजरात
    ​​​​​​​राज्य में रविवार को 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 71 लोग ठीक भी हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 493 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  2. मध्यप्रदेश
    ​​​​​​​यहां रविवार को 18 नए मामले सामने आए और 20 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 219 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website