कोरोना: 27 दिन बाद एक दिन में दो हजार से ज्यादा मौतें

कोरोना: 27 दिन बाद एक दिन में दो हजार से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की मौत में 27 दिन बाद अचानक उछाल आया है। सोमवार को 2,024 लोगों की मौत दर्ज की गई। इससे पहले दो हजार से ज्यादा मौतें 16 जून को सामने आई थीं, तब 2,329 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इसमें 1,481 मौत के मामले सिर्फ मध्यप्रदेश में सामने आए हैं। हालांकि राज्य के 1,478 पुराने केस एडजस्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र में भी पहले ऐसा किया जा चुका है। वहां, 9 जुलाई को पुरानी मौतों के एडजस्टमेंट के बाद 738 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। इसके बाद भी देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा 1,207 तक ही पहुंचा था।

पुरानी मौतों को एडजस्ट करने की शुरुआत 17 मई को की गई थी। इसके बाद जून के आखिरी दो दिन और जुलाई के शुरुआती 2 दिनों में लगातार दो महीने पुरानी मौतों के आंकड़े जोड़े गए थे।

नए मामलों में बड़ी गिरावट
बीते 24 घंटों में नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30,818 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 48,916 ठीक हुए। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 20,126 की कमी आई है। यह बीते 14 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जून को 20,872 एक्टिव केस कम हुए थे।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र
    यहां सोमवार को 7,603 लोग संक्रमित पाए गए। 15,277 लोग ठीक हुए और 146 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.65 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.26 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.08 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. छत्तीसगढ़
    राज्य में सोमवार को 297 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 564 लोग ठीक हुए। अब तक 9.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,478 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,517 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां सोमवार को 96 लोग संक्रमित पाए गए। 112 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,700 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,576 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. दिल्ली
    दिल्ली में सोमवार को 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 92 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,018 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 693 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां सोमवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 74 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,945 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 661 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. गुजरात
    राज्य में सोमवार को 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 161 लोग ठीक भी हुए और 1 संक्रमित की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,074 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 801 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां सोमवार को 18 नए मामले सामने आए और 1,481 संक्रमितों की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,506 लोगों की मौत हो गई। 1,048 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website