कोरोना: देश में आज 4 लाख के पार हो सकता है एक्टिव केस का आंकड़ा

कोरोना: देश में आज 4 लाख के पार हो सकता है एक्टिव केस का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,624 नए मरीजों की पहचान हुई। 34,665 ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,597 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब एक्टिव केस में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को 10,365 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब 3.93 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा आज 4 लाख के पार हो सकता है।

केरल कोरोना हॉटस्पॉट, देश के 76% केस यहीं
केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 32 हजार को पार कर गई है। मौतों में महाराष्ट्र आगे है। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 183 मौतें दर्ज की गई हैं। दरअसल, बुधवार को देश में करीब 46 हजार मरीज मिले और 509 मौतें दर्ज की गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 32,694 केस (करीब 76%) सिर्फ केरल में ही मिले, जबकि 173 मौतें दर्ज की गईं।

प्रमुख राज्यों का हाल:

  1. केरल
    यहां बुधवार को 32,097 लोग संक्रमित पाए गए। 21,634 लोग ठीक हुए और 188 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 41.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,149 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.40 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 4,342 लोग संक्रमित पाए गए। 4,755 लोग ठीक हुए और 55 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,607 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 35 लोग संक्रमित पाए गए। 11 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,841 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 258 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. दिल्ली
    दिल्ली में बुधवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 38 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 344 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां बुधवार को 8 कोरोना संक्रमित पाए गए, 5 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 84 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. गुजरात
    राज्य में बुधवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 12 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 151 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 03 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 91 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website