भाजपा 70 साल की बात कर करती है देश बनाने वालों का अपमान : राहुल

भाजपा 70 साल की बात कर करती है देश बनाने वालों का अपमान : राहुल

रायपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने भाजपा के 70 साल में देश में कुछ न होने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा 70 साल में देश में कुछ न होने की बात कहकर उन लोगों का अपमान करती है जिन्होंने इस देश को बनाया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार बड़ी योजनाओं के शुभारम्भ और भूमिपूजन के लिए आयोजित समारोह में राहुल गांधी ने कहा, भाजपा इस देश को दो देशों में बांटने का काम कर रही है। एक तरफ वे सौ लोग हैं जिनके पास देश की 40 फीसदी की आबादी के धन से ज्यादा धन है। वहीं दूसरी तरफ करोड़ों लोग का ये देश है।

उन्होंने आगे कहा कि, कहा जाता है कि इस देश में 70 साल में क्या हुआ, तो इस देश में जो प्रगति हुई है, तो किसी पार्टी ने नहीं की है, यह हिंदुस्तान के किसान, हिंदुस्तान के मजदूर ने की है। इसलिए 70 साल की बात करने वाले कांग्रेस पार्टी का नहीं उन गरीब, किसान, मजदूर, उनके माता-पिता, छोटे व्यापारी का अपमान करते हैं, जिन्होंने देश को बनाया है। देश में 70 साल में बहुत बदलाव आया, सवाल है कि किसने किया तो यह हिंदुस्तान की गरीब जनता ने किया। उसने अपना खून-पसीना एक कर बदलाव लाया।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में उन करोड़ों लोगों को परे किया जा रहा है जिन्होंने देश बनाया है और सौ-दो सौ लोगों को देश का पूरा का पूरा फंड पकड़ा दिया जाए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, भाजपा और आरएसएस चाहती है कि उसकी विचारधारा का देश के सब प्रदेशों पर, भाषा पर और इतिहास पर राज हो, मगर ऐसा कभी नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ के लिए गुरुवार का दिन सौगातों का दिन रहा है, चार बड़ी योजनाओं की शुरूआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website