मणिपुर में लोकटक झील के अस्तित्व पर खतरा

मणिपुर में लोकटक झील के अस्तित्व पर खतरा

मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 32 किमी दूर पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी झील है लोकटक। पूर्वोत्तर भारत के इकोसिस्टम में स्वच्छ पानी की इस झील का महत्वपूर्ण स्थान है। टूरिस्टों की बढ़ती संख्या और इस पर लगातार बन रहे होम स्टे के कारण इस झील के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। लिहाजा, मणिपुर सरकार ने अगले 15 दिन में झील पर बने 300 से अधिक फ्लोटिंग हट्स (तैरती झोपड़ियां) और होम स्टे को तोड़ने का आदेश दिया है।

ये झोपड़ियां और होम स्टे झील की फुमदी (तैरते बायोमास) पर बने हैं। प्राकृतिक रूप से बने फुमदी के ऊपर झोपड़ियां और होम स्टे बनाए गए हैं जो तैरते रहते हैं। चिंता का कारण यह है कि इन अवैध झोपड़ियां और होम स्टे की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर यहां लोकटक झील में ज्यादा भीड़ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website