दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और नदी का जलस्तर इस समय 205.99 मीटर है, जो खतरे के निशान से 63 सेमी ज्यादा है। बाढ़ कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि नदी का जलस्तर 205.99 मीटर था, जो सुबह पांच बजे से अपरिवर्तित था। उसने कहा है कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी शुक्रवार शाम चार बजे के करीब 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके बाद अधिकारियों को निचले इलाकों से लोगों को निकालना पड़ा।

दिल्ली में यमुना बाढ़ के मैदानों और निचले इलाकों में रहने वाले करीब 37,000 लोग बाढ़ की चपेट में माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के मैदानों के निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को तंबुओं जैसे अस्थायी ढांचे और सुरक्षित क्षेत्रों में, जैसे स्कूलों के स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जा रहा है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने सुबह छह बजे हथिनीकुंड बैराज से लगभग 17,000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website