दिल्ली-मुंबई समेत 8 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 170 कार्यकर्ता अरेस्ट

दिल्ली-मुंबई समेत 8 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 170 कार्यकर्ता अरेस्ट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी और ED ने मंगलवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की। देश के 8 राज्यों से 170 पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया है। दिल्ली के शाहीन बाग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रेड करके पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडियासे जुड़े 30 लोगों को हिरासत में लिया है। शाहीन बाग में इस एक्शन के बाद केंद्रीय पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। टीम ने मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस समेत कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं, जामिया नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां दो महीने तक चार या उससे ज्यादा लोगों को इकट्‌ठा होने की अनुमति नहीं है।

महाराष्ट्र से 15, कर्नाटक के कोलार से 6 और असम से 25 पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसीऔर 9 राज्यों की ATS एक साथ एक्शन में है। यह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडियापर छापेमारी का दूसरा राउंड है। पहले राउंड में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि इनका नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका है। इनके मध्य प्रदेश सहित ज्यादातर राज्यों में सिमी से जुड़े होने के भी सबूत मिले।

इसके बाद देशभर की इंटेलिजेंस और सुरक्षा एजेंसियों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नेटवर्क खंगालने की कवायद शुरू की। 20 राज्यों और 100 से ज्यादा शहरों में इनका सर्विलांस शुरू हुआ। पता चला कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को खाड़ी देशों और बड़े मुस्लिम कारोबारियों से चंदा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website