2024 तक नड्डा संभाल सकते हैं भाजपा की कमान

2024 तक नड्डा संभाल सकते हैं भाजपा की कमान

जेपी नड्डा को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर एक्सटेंशन मिलने की संभावना है। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह एक्सटेंशन 2024 के लोकसभा चुनाव तक रहेगा। उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को खत्म होने वाला है। नड्डा ने 2020 में भाजपा की कमान संभाली थी। पार्टी में हर 3 साल पर अध्यक्ष के चुनाव होते हैं।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, अगले साल तक 10 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2014 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नड्डा जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष अमित शाह को भी 2019 में लोकसभा चुनाव तक विस्तार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website