इस साल मेहरबान रहेगा मानसून !

इस साल मेहरबान रहेगा मानसून !

बढ़ती गरमी के बीच राहत की खबर है कि इस साल मानसून मेहरबान रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक साक्षात्कार में कहा कि बड़े पैमाने पर जलवायु संबंधी घटनाएं दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल हैं। महापात्र ने कहा, इस वर्ष अल नीनो फीका पड़ रहा है। जून की शुरुआत तक यह तटस्थ स्थिति बन सकती है। उन्होंने यह बात मध्य प्रशांत महासागर के गर्म होने का जिक्र करते हुए कही, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित करने वाले कारकों में से एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर में ला नीना की स्थिति देखी जा सकती है, जो मध्य प्रशांत महासागर के ठंडा होने को संदर्भित करती है। प्रक्रियाएं मानसून के लिए अनुकूल हैं।

अप्रैल के अंत में जारी होगा पूर्वानुमान : दक्षिण-पश्चिम मानसून से भारत की लगभग 70 प्रतिशत वार्षिक वर्षा होती है, जो कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। आईएमडी इस महीने के अंत में मानसून का पूर्वानुमान जारी करेगा। आईएमडी मानसून सीजन की बारिश का पूर्वानुमान जताने के लिए तीन जलवायु घटनाओं पर विचार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website