नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 38,750 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 477 लोगों की जान गई, जबकि 35,740 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी। ठीक होने वालों का आंकड़ा 21 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 जुलाई को 35,144 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शुक्रवार को 2,521 एक्टिव केस बढ़े। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। 5 अगस्त को इसमें 3,623 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अभी 3.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज हुए। यहां 20,452 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 16,856 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। यहां पर 11 दिन बाद इतने कम लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 3 अगस्त को 15,626 मरीज कोरोना से रिकवर हुए थे।
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
प्रमुख राज्यों के हाल
- केरल
यहां शुक्रवार को 20,452 लोग संक्रमित पाए गए। 16,856 लोग ठीक हुए और 114 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 36.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,394 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। - महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 6,686 लोग संक्रमित पाए गए। 5,861 लोग ठीक हुए और 158 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 63,004 मरीजों का इलाज चल रहा है। - दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 84 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,068 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 468 मरीजों का इलाज चल रहा है। - गुजरात
यहां शुक्रवार को 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 27 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 178 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। - राजस्थान
यहां शुक्रवार को 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 13 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 205 मरीजों का इलाज चल रहा है। - उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 45 लोग ठीक हुए, जबकि 2 मरीजों की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,782 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 473 मरीजों का इलाज चल रहा है। - मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 9 नए मामले सामने आए और 37 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 103 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।