यूक्रेन पर हमले का पुतिन को नहीं है पछतावा, सैनिक परिवारों से मिल बोले- यह ‘नया रूस’ है

यूक्रेन पर हमले का पुतिन को नहीं है पछतावा, सैनिक परिवारों से मिल बोले- यह ‘नया रूस’ है

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के करीब नौ महीने हो रहे हैं। दोनों तरफ हजारों सैनिक जान गंवा चुके हैं। कई शहर तबाह हो गए हैं तो लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस युद्ध पर जरा सा भी पछतावा नहीं है। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में रूस को अपने लक्ष्यों को किसी भी हालत में हासिल करना चाहिए और हम उन्हें हासिल करके रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को दोहराया। उन्होंने कहा कि पूरा रूसी नेतृत्व सैनिकों के परिवारों के साथ है और उनकी पीड़ा को समझता है। हालांकि, मास्को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करके ही पीछे हटेगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने करीब 17 शहीद सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान वह भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा, हम समझते हैं कि बेटे के नुकसान की जगह कोई नहीं ले सकता है। खासकर एक मां के लिए। हम इस दर्द को साझा करते हैं। हालांकि, पुतिन ने इस दौरान कहा कि यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इस जंग को पश्चिमी आधिपत्य के खिलाफ आवाज करार दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website