दुनिया में कहीं भी तबाही मचा सकता है B-21 रेडर

दुनिया में कहीं भी तबाही मचा सकता है B-21 रेडर

दुनिया का सबसे खतरनाक और एडवांस एयरक्राफ्ट B-21 अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया है। फ्रांस के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल से भी एडवांस इस एयरक्राफ्ट को दो दिसंबर को लॉन्च किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, नए साल यानी 2023 में यह विमान अपनी पहली उड़ान भरेगा। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने में सक्षम हो जाएगी। आइए जानते हैं इस खतरनाक लड़ाकू विमान की खासियत और राफेल के मुकाबले कितना है यह खतरनाक….

रेडर B-21 विमान छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट है। जबकि, राफेल चौथी और पांचवी जनरेशन का विमान है। अभी तक अमेरिका को छोड़कर किसी देश के पास छठी जनरेशन का विमान नहीं है। चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे बड़े देश इस तकनीकि पर काम कर रहे हैं। 

दुनिया में अभी तक ऐसा कोई रडार नहीं बना जो रेडर B-21 को पकड़ पाए। इसका सॉफ्टवेयर इतना अपग्रेड है कि यह बिना भनक लगे किसी भी देश में हमला करके लौट आने में सक्षम है। यह लड़ाकू विमान अमेरिकी एयरफोर्स के B-1 व B-2 ग्रुप के एयरक्राफ्ट का अपडेटेड वर्जन है। 

जानकारी के मुताबिक, रेडर B-21 दुनिया का सबसे छोटा बॉम्बर एयरक्राफ्ट है। यानी यह जितना ज्यादा खतरनाक है, साइज में उतना ही छोटा भी है। इस विमान को लंबे समय तक लड़ाई में लड़ने के लिए सक्षम बनाया गया है। दुनिया के किसी भी हिस्से की निगरानी, खुफिया जानकारी के अलावा हमला करने में यह विमान सक्षम होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website