राशन वितरण कार्यक्रम में बोलीं सांसद ठाकुर- कांग्रेसी मौका ढूंढते हैं कि देश को कैसे बदनाम किया जाए

राशन वितरण कार्यक्रम में बोलीं सांसद ठाकुर- कांग्रेसी मौका ढूंढते हैं कि देश को कैसे बदनाम किया जाए

भोपाल। भोपाल से BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंगलवार को निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में सांसद ठाकुर ने कहा कि ये (कांग्रेसी) मौका ढूंढते हैं कि देश को कैसे बदनाम किया जाए। इनका नेतृत्व विदेशों में भारत को बदनाम करता आया है।

प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण के लिए बाग मुगालिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद ठाकुर थीं। विधायक कृष्णा गौर व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी आदि भी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि देश भक्ति की परिभाषा क्या है, ये कांग्रेसी बताएं। जो देश की बुराई करता है। किसानों को भ्रमित करता है। देश की संपत्ति का उपयोग कर विदेशों का गुणगान करता है, वह देशद्रोही है। सांसद ने अन्य कई विषयों पर भी कांग्रेस को घेरा।

लोगों को वितरित की खाद्य सामग्री
कार्यक्रम में लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद्य सामग्री दी गई। शहर के अन्य कई स्थानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website