2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण, 56 पद्मश्री विजेता सम्मानित:राष्ट्रपति ने दिए पद्म अवॉर्ड्स

2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण, 56 पद्मश्री विजेता सम्मानित:राष्ट्रपति ने दिए पद्म अवॉर्ड्स

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पद्म अवॉर्ड्स दिए गए। यह पद्म अवॉर्ड्स वितरण का दूसरा हिस्सा था। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पुरस्कार विजेताओं को परिजन भी शामिल हुए।

समारोह का सबसे भावुक और गर्व से भरा पल सोशल वर्कर डॉ. केएस राजन्ना को पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाने का था। डॉ. राजन्ना ने पोलियो के कारण अपने हाथ-पैर गवां दिए थे। बावजूद इसके वे मैकेनिकल इंजीनियर बने। पैरालिंपिक में गोल्ड जीता, साथ ही कई दिव्यांगों को रोजगार दिया।

राजन्ना ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी का शुक्रिया किया। डाइस पर चढ़ने से पहले उसे प्रणाम किया और उसके बाद राष्ट्रपति से अवॉर्ड लिया।

समारोह के बाद अमित शाह ने अपने घर पर डिनर होस्ट किया। जिसमें रामचरण तेज, चिरंजीवी, वैजयंती माला समेत पद्म पुरस्कार विजेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website