आज से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। गणेश स्थापना के पहले दिन दैनिक भास्कर ऐप पर महाराष्ट्र के अष्टविनायक के दर्शन करें। गणपति की ये 8 प्रतिमाएं स्वयंभू (यानी अपने आप प्रकट हुईं) हैं। अष्टगणपति का वर्णन पुराणों में है। हालांकि, इन्हें असली पहचान पेशवाओं के जमाने में मिली।
गणपति के कई नामों में से एक ‘विनायक’ है, इसलिए इन मंदिरों के समूह को हम अष्टविनायक कहते हैं। ये सारे मंदिर पुणे के आसपास ही मौजूद हैं, लेकिन अगर आप इनके दर्शन करना चाहते हैं तो आपको करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी।