कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे, तिरंगे का अपमान करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे, तिरंगे का अपमान करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के दिन मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। सोमवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद राष्ट्रीय ध्वज के अपमान होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से जनता से माफी मांगने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मिंटो हाल परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरने पर बैठे मसूद ने सरकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की भी मांग की है।

मसूद ने कहा कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए। इसके बावजूद आगर-मालवा के भाजपा मुख्यालय पर तिरंगे का अपमान किया गया। क्या प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बता दें, स्वतंत्रता दिवस पर आगर में जिला भाजपा कार्यालय पर लहराए तिरंगे पर विवाद हो गया। यहां पर तिरंगा से ऊंचा भाजपा का झंडा लगा था। इसे कांग्रेस ने राष्ट्रदोह बताया। इसके अलावा राजगढ़ में भी परेड में शामिल गाड़ी पर झंड उलटा नजर आया। इस गाड़ी में प्रभारी मंत्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website