केंद्रपाड़ा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा में चुनावी रैलियां करेंगे। वे कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर में लोगों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए ये राहुल का पहला ओडिशा दौरा होगा। इससे पहले वे फरवरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ओडिशा गए थे।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं, जिन पर 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को चौथे, पांचवें, छठे और सातवें फेज में चुनाव होगा। राज्य में विधानसभा की 147 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून के बीच वोटिंग होगी। दोनों चुनावों के नतीजे 4 जून को आएंगे।