ऑक्सीजन की कमी के चलते इस अस्पताल ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड! लिखा- असुविधा के लिए खेद है

ऑक्सीजन की कमी के चलते इस अस्पताल ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड! लिखा- असुविधा के लिए खेद है

इंदौर: कोरोना संकट के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाइयों और बेड की समस्या से जनता परेशान है। हालात यह हो गए हैं कि प्रदेश के एक बड़े अस्पताल में बोर्ड लगाकर मरीजों को भर्ती कराने से मना कर दिया है।

PunjabKesari

अरबिंदो अस्पताल के बाहर लगे इस बोर्ड पर लिखा है- ‘जीवन रक्षक आपूर्तियों एवं ऑक्सीजन की तीव्र कमी के कारण सेम्स अस्पताल में मरीजों की भर्ती को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक कार्यवाही के रूप में यह कदम उठाया जा रहा है। असुविधा के लिए खेद है।’

प्रदेश के इस बड़े अस्पताल में एक हजार से ऊपर मरीज भर्ती हैं। इनके इलाज के लिए रोज 18 MT ऑक्सीजन चाहिए, लेकिन सप्लाई केवल 12 MT की हो पा रही है। ऊपर से इस बोर्ड ने जनता के लिए एक और परेशानी खड़ी कर दी है।

English Website