18 की हुईं न्यासा, अजय देवगन ने तस्वीर शेयर कर लाडली को दी बधाई

18 की हुईं न्यासा, अजय देवगन ने तस्वीर शेयर कर लाडली को दी बधाई

मुंबई। मशहूर एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा का आज जन्मदिन है। कपल की लाडली 20 अप्रैल को अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने भी बेटी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो लाडली के कंधे पर हाथ रखे प्यार जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा-‘प्यारी न्यासा, बर्थडे की बधाई। इस मुश्किल भरे समय में ऐसे छोटी खुशी सारा तनाव तोड़ देती है। इसके अलावा उन सभी के लिए दुआएं मांगता हूं जिन्हें इस वक्त जरूरत है।’

अजय का बेटी के लिए किया ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर न्यासा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

English Website