नई दिल्ली: इस वर्ष केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कथाकार से साझेदारी की है। भारत में कहानी सुनाने की कला के कई रूप हैं और इनमें कई माध्यमों का उपयोग किया जाता है। इस वर्ष के कथाकार में बड़े नाम और कार्यक्रम शामिल होंगे, उनमें प्रभावशाली कलाकार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी (बॉलीवुड अभिनेता) कहानियां सुनाएंगे और प्रसिद्ध संगीतकार और गायक मोहित चौहान के साथ बातचीत करेंगे, जो इस महोत्सव के संरक्षक भी हैं।
इस महोत्सव में सात देशों के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कथाकार अपने प्राचीन भौतिक रूप में अद्भुत कहानियों और संगीत का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष कथाकार- 2022 के दो उद्देश्य हैं, मौखिक कहानी सुनाने की परंपरा को संरक्षित करना और इसकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करना। इस महोत्सव का आयोजन 26 नवंबर को एम्फीथिएटर सेंट्रल विस्टा इंडिया गेट में शाम 04 बजे से कलांजलि के रूप में किया जाएगा।