दशहरे के दिन राजधानी भोपाल में हो सकती है बारिश!

दशहरे के दिन राजधानी भोपाल में हो सकती है बारिश!

नवरात्रि में अभी भले ही मौसम मेहरबान हो लेकिन दशहरे पर इसका मिजाज बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दशहरे पर और उसके अगले दिन भोपाल में घने बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। जबलपुर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार से ही बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।

रविवार को राजधानी में 3 घंटे 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी रहा। इस कारण दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website