उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तराकाशी में मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इसमें अब तक 6 लोगों के शव मिले हैं। 26 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बताए गए हैं।