सलमान खान और पिता सलीम को धमकी, FIR दर्ज

सलमान खान और पिता सलीम को धमकी, FIR दर्ज

मुंबई: एक्टर सलमान खान और पिता सलीम खान को किसी अनजान शख्स ने धमकी दी है। बांद्रा पुलिस ने इस बारे में FIR दर्ज कर ली है। इस बारे में आगे जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। दरअसल, जिस गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया था, उसी ने सलमान को 2008 में हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इसी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website