24 घंटे में 8826 नए मामले, मौतें भी दोगुनी से ज्यादा; महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 8% पहुंचा

24 घंटे में 8826 नए मामले, मौतें भी दोगुनी से ज्यादा; महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 8% पहुंचा

नई दिल्ली: देश में कोरोना केस एक दिन की गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,826 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 52 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2% दर्ज किया गया। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक स्टडी के मुताबिक, कोवैक्सिन बूस्टर डोज लगाने से डेल्टा वैरिएंट इंफेक्शन के खिलाफ वैक्सीन का असर बढ़ेगा।

सबसे ज्यादा 2,956 नए केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.01% हो गया है। इस दौरान 2,165 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की जान गई। यहां फिलहाल सक्रिय केस 18,267 हैं। ठाणे शहर में BA.5 वेरिएंट के 2 और नए मरीज मिले हैं।

दिल्ली में कोरोना के रोजाना मामले 1,000 के पार पहुंच गए हैं। इससे पहले सोमवार को यहां 614 केस मिले थे, जो 24 घंटों में बढ़कर 1,118 हो गए। इस दौरान 500 मरीज ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामले 3,177 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website