उज्जैन में महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पीया

उज्जैन में महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पीया

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पीकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। उनके खिलाफ सोमवार रात को धाेखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। उन पर महामंडलेश्वर बनवाने के एवज में 7.50 लाख रुपए लेने का आरोप है। जिसके बाद उन्हें अखाड़े से निष्कासित भी कर दिया गया।

दरअसल, निरंजनी अखाड़े के महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने चिमनगंज थाने में शिकायत की। इसमें बताया, ‘महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का लालच दिया था। इसके ऐवज में 15 अप्रैल 2024 को मंदाकिनी को साढ़े सात लाख भी दिए थे। अखाड़े के मुख्यालय में संपर्क किया, तो बताया गया कि रुपए लेकर उपाधि नहीं दी जाती। इसके बाद सुरेश्वरानंद ने रुपए वापस मांगे। महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने रुपए देने से इनकार कर दिया।’ इसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website