विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग के पास स्पेस स्टेशन बनाने और उसे अंतरिक्ष में भेजने का मिशन है। इस मिशन के लिए नासा की मदद ली गई है। बोइंग कंपनी पहले भी मानव रहित स्पेस स्टेशन भेज चुकी है, लेकिन अब बारी इंसानों की है। मिशन के लिए नासा के 2 सीनियर साइंटिस्ट बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स को चुना गया है।
अभी तक कई अंतरिक्ष यान इंसानों को अंतरिक्ष में लेकर गए हैं, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर कैलिप्सो इंसान को लेकर जाने वाला पहला होगा। दिव्य भास्कर को सुनीता विलियम्स के परिवार के एक करीबी ने यह जानकारी दी है।
यूं तो यह मिशन जुलाई 2022 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल के लिए टाल दिया गया। अब अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में बोइंग स्टारलाइनर कैलिप्सो नाम का छोटा यान दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। दोनों यात्री दो हफ्ते तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।