दिल्ली की जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर बैन लगा दिया है। मस्जिद की दीवारों पर इस नोटिस की कॉपी लगा दी गई है, जिसके मुताबिक मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना है। यानी लड़कियों का ग्रुप भी मस्जिद के अंदर नहीं जा सकता है।
इसे लेकर मस्जिद प्रशासन ने वजह बताई है कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं। हालांकि इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मस्जिद को नोटिस जारी किया है।