कोरोना: देश में बीते दिन 45064 नए मामले दर्ज, 457 लोगों की मौत, 6 दिन में एक्टिव केस में 13 हजार की बढ़ोतरी

कोरोना: देश में बीते दिन 45064 नए मामले दर्ज, 457 लोगों की मौत, 6 दिन में एक्टिव केस में 13 हजार की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के ममालों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को लगातार चौथे दिन कोरोना केस 40 हजार के पार गए हैं। बीते 24 घंटों में 45,064 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 457 लोगों की मौत हुई है और 35,811 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है।

एक्टिव मामलों में छह दिनों में 13,217 की बढ़ोतरी हुई है। 23 अगस्त को 3.13 लाख लोग कोरोना का इलाज करा रहे थे। 28 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 3.62 लाख हो गई। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी केरल की है। यहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार चार दिन से यहां 30 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं।

केरल में आज लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने केरल में रविवार को लॉकडाउन लगा दिया है। शनिवार को यहां 31,265 केस मिले और 153 लोगों की मौत हुई। केरल में देश मे सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले हफ्ते तक यहां रोजाना 20 हजार तक मामले समाने आ रहे थे। इस हफ्ते मामलों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है।

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,064 बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,811 बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 457 अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़ अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़ अब तक कुल मौतें: 4.37 लाख अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.62 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां शनिवार को 31,265 लोग संक्रमित पाए गए। 21,468 लोग ठीक हुए और 153 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 39.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,466 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 4,831 लोग संक्रमित पाए गए। 4,455 लोग ठीक हुए और 126 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 51,821 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 48 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 393 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 45 लोग ठीक हुए और 11 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,807 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 299 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 14 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 151 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 7 नए मामले सामने आए और 10 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 79 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां शनिवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 6 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 116 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website