कोरोना: देश में बीते दिन 24692 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 36862 ठीक हुए, नए केस 154 दिन में सबसे कम

कोरोना: देश में बीते दिन 24692 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 36862 ठीक हुए, नए केस 154 दिन में सबसे कम

नई दिल्ली। कोरोना मामलों को लेकर कल का दिन राहत देने वाला रहा। 16 अगस्त को कोरोना के 24,692 मामले दर्ज किए गए, 36,862 लोगों ने इस बीमारी को मात दी जबकि 438 संक्रमितों की मौत हो गई। नए केस का आंकड़ा 154 दिन बाद सबसे कम रहा। इससे पहले 15 मार्च को 24,437 नए केस आए थे। सोमवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 12,610 की गिरावट दर्ज की गई है। अब कुल 3.63 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

केरल में सोमवार को 12,294 केस दर्ज किए गए। यहां 26 जुलाई के बाद इतने कम केस सामने आए हैं। 26 जुलाई को यहां 11,568 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महाराष्ट्र में भी बीते दिन 4,145 नए मामले दर्ज किए गए। यह 16 फरवरी को दर्ज किए गए 3,663 मामलों के बाद सबसे कम है।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. केरल
    यहां सोमवार को 12,294 लोग संक्रमित पाए गए। 18,542 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 37.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,743 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.72 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
  2. महाराष्ट्र
    यहां सोमवार को 4,145 लोग संक्रमित पाए गए। 5,811 लोग ठीक हुए और 100 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 62,452 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  3. दिल्ली
    दिल्ली में सोमवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 73 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,069 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 467 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  4. गुजरात
    यहां सोमवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 184 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    यहां सोमवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 44 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 180 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  6. उत्तर प्रदेश
    यहां सोमवार को 17 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 36 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,785 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 419 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  7. मध्यप्रदेश
    यहां सोमवार को 7 नए मामले सामने आए और 16 मरीज ठीक हुए। 1 की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 94 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website