हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 10 गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन में ड्राइवर समेत 17 लोग सवार थे। रात करीब 8:45 बजे टेंपो ट्रैवलर गिलोरी पास से घियागी की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
गुरुदेव शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों जमा हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने सातों शव बरामद कर लिए हैं। मरने वालों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, घायलों में से 5 को कुल्लू के जोनल अस्पताल में और 5 को बंजर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।