चीन और पाकिस्तान के मामले में भारत के रुख काे दुनिया से समर्थन मिल रहा है। अरुणाचल प्रदेश काे भारत का अभिन्न अंग बताते हुए अमेरिकी सीनेट में एक बिल पेश किया गया है। सीनेटर जैफ मर्कले और बिल हैगर्टी ने मिलकर यह बिल रखा है। अरुणाचल प्रदेश काे लेकर हाल में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। चीन अक्सर अरुणाचल प्रदेश काे लेकर अपना हक जताता रहता है।
सीनेट की समिति के अध्यक्ष मर्कले ने कहा कि बिल यह साफ करता है कि अमेरिका अरुणाचल काे भारत के हिस्से के रूप में देखता है, न कि चीन के। हम मैक्मोहन लाइन काे मान्यता देते हैं। दोनों देशों के बीच इसमें यथास्थिति काे बदलने के लिए चीन की सैनिक दखल, विवादित क्षेत्रों में गांव बसाने और इलाके के मंदारिन नाम के साथ नक्शे जारी करने की निंदा की गई है। दोनों सीनेटर ने कहा कि चीन मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए खतरा पैदा कर रहा है। ऐसे में हमारे लिए अपने रणनीतिक सहयोगियों के साथ खड़े रहना जरूरी है।