मुंबई में होगा ओलंपिक समिति का 140वां सत्र

मुंबई में होगा ओलंपिक समिति का 140वां सत्र

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारतीय ओलंपिक संघ को बिना किसी देरी किए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा है। इसके साथ ही यह भी पुष्टि की है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का 140वां सत्र इस साल अक्तूबर में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। आईओसी ने बुधवार रात अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान औपचारिक रूप से आईओए चुनावों के परिणामों को स्वीकार किया।

आईओसी ने एक बयान में कहा “ईबी ने ध्यान दिया कि, छह दिसंबर 2022 को अपने निर्णय के अनुसार एनओसी चुनाव सफलतापूर्वक हुए और एक नया अध्यक्ष चुना गया। आईओसी ने औपचारिक रूप से चुनावों के परिणामों को स्वीकार किया और यह भी पुष्टि की कि 2023 आईओसी सत्र मुंबई में होगा। हालांकि, आईओए ने अभी तक एनओसी संविधान के अनुसार नए सीईओ/महासचिव की नियुक्ति नहीं की है। आईओसी ईबी ने बाद में स्थिति को सामान्य करने के लिए बिना किसी देरी के नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए भारत के एनओसी से आग्रह किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website