इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में लगातार 4 हार के बाद 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को जीत मिली। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, यह मुंबई की 12 मैचों में चौथी जीत रही।
मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने सेंचुरी लगाई, यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा, उन्होंने 51 बॉल पर 102 रन बनाए। टीम से पीयूष चावला और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट लिए।
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मुंबई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही टारगेट हासिल कर लिया।