भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान छेत्री कोरोना पॉजिटिव

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान छेत्री कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, | भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छेत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 36 साल के छेत्री गोवा में जारी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में 25 फरवरी तक बेंगलुरू एफसी के लिए खेले थे। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और इस वायरस से उबर रहे हैं।

छेत्री ने ट्विटर पर लिखा, ” यह खुश होने वाली अपडेट नहीं है। मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। अच्छी खबर यह है कि मैं ठीक हूं। जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा। आप सभी को हमेशा सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website