विदेश व्यापार नीति 30 सितंबर तक बढ़ी

विदेश व्यापार नीति 30 सितंबर तक बढ़ी

नई दिल्ली, | भारत ने अपनी विदेश व्यापार नीति 2015-20 को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह नीति पहले 31 मार्च तक लागू थी।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “मौजूदा विदेश व्यापार नीति 2015-2020, जो 31 मार्च, 2021 तक मान्य है, उसे 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया है।”

वर्तमान नीति 1 अप्रैल, 2015 से लागू हुई, यह 31 मार्च, 2020 तक 5 वर्षों के लिए लागू थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया।

English Website