कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात

बीजिंग, | कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने 12 अक्तूबर को राजधानी नाम पैन्ह में चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। वांग यी ने हुन सेन को चीनी नेताओं का हार्दिक अभिवादन पहुंचाया और कहा कि आप चीनी नेताओं और चीनी लोगों के पुराने और सच्चे मित्र हैं। आप ने गत फरवरी में कोविड-19 महामारी के खिलाफ चीन के सबसे नाजुक समय में चीन का दौरा किया और चीन का समर्थन भी किया। जिसने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा। वांग यी ने यह भी कहा कि आपने दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे में कंबोडिया को पहला पड़ाव बनाया, यह न केवल चीन और कंबोडिया की अच्छी परंपरा को दर्शाता है जो हमेशा एक दूसरे का समर्थन करते हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण की सकारात्मक गति को भी दिखाता है। चीन कंबोडिया को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास मार्ग का ²ढ़ता से समर्थन करना जारी रखेगा, कंबोडिया की राष्ट्रीय संप्रभुता, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की रक्षा, और घरेलू एवं विदेशी नीतियों का मजबूती से समर्थन भी करेगा। चीन कंबोडिया के साथ मिलकर महामारी के बाद मौजूद विभिन्न चुनौतियों से निपटने, और व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की मजबूती पर विचार विमर्श करना चाहता है।

मुलाकात में हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया ने महामारी से लड़ने और कंबोडिया में आर्थिक सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में चीन की मदद की प्रशंसा की और आभार भी जताया। महामारी के मुकाबले में चीन ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्व के लिए एक आदर्श स्थापित किया। कंबोडिया ²ढ़ता से कंबोडिया-चीन व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, चीन के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर चीन का मजबूती से समर्थन करता रहेगा। चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ वाले सहयोग को मजबूत करना चाहता है। इसके साथ ही कंबोडिया अंतरराष्ट्रीय मामलों में सिद्धांतों का पालन करते हुए क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखेगा, बल की राजनीति और दादागिरी कार्रवाई का विरोध करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website